प्रयागराज कमिश्नरेट के नगर जोन में 15 दरोगाओं का तबादला, चार चौकी प्रभारी बदले
प्रयागराज में पुलिस विभाग ने कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए 15 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। नए प्रभारी चौकियों में तैनात किए गए हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था को सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। महत्वपूर्ण बदलावों में पीपलगांव, साईं धाम और अन्य चौकियों के प्रभारी शामिल हैं।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नरेट प्रयागराज में कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। 15 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इनमें चार चौकियों पीपलगांव, साईं धाम, हटिया और अटाला पर नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कई दरोगाओं को थानों और पुलिस की विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची के अनुसार, पीपलगांव चौकी प्रभारी राहुल कुमार सिंह को हटाकर साईं धाम चौकी प्रभारी बनाया गया है। कुमार गौरव सिंह को पीपलगांव चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सूर्यकांत सिंह को थार्नहिल चौकी प्रभारी बनाया गया है। कर्नलगंज थाने में तैनात महिपाल यादव को अटाला चौकी प्रभारी बनाया गया है।पुलिस
उपायुक्त नगर कार्यालय में तैनात दीपक नागर को बक्शी खुर्द चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि नगर जोन में तैनात धर्मेंद्र कुमार को हटिया चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा ओम प्रकाश को धूमनगंज थाने में तैनाती मिली है। इसी तरह संजय कुमार को शाहगंज, छाया मिश्रा को शिवकुटी, सैयद जुबैर शरीफ को कैंट और अजय कुमार को खुल्दाबाद थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों के जरिए चौकी और थाने स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और सक्रिय करने की कवायद की गई है।

