तेजी से काम कराने की चल रही है तैयारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में माघ मेले के लिए सरकार ने लगभग 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस बजट से सफाई, शौचालय, टेंटेज और घाट निर्माण जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा, नए प्रयोगों के तहत श्रद्धालुओं को रोमांचक अनुभव प्रदान किए जाने की योजना है। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।

तेजी से काम कराने की चल रही है तैयारी

प्रयागराज। मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस बार मेले के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। करीब 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद माघ मेले का बजट अब तक का सर्वाधिक होगा। इस धनराशि से सफाई, शौचालय, टेंटेज, समतलीकरण, घाट निर्माण, बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अलावा लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के कार्यों के लिए अलग बजट होगा। उनका कहना है कि इस बार नए व अभिनव प्रयोग भी किए जाएंगे, जिससे 50 दिन के मेले के आयोजन के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को कुछ रोमांचक भी मिले।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतेजी से काम कराने की चल रही है तैयारी