प्रदेश में करछना की 17वीं रैंक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज की आईजीआरएस रैंकिंग में तहसीलवार रिपोर्ट जारी की गई। करछना ने 17वीं रैंक प्राप्त की, जबकि सदर 40वीं, फूलपुर 68वीं, और अन्य तहसीलें बुरी रैंक पर हैं। डीएम ने एसडीएम को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए हैं ताकि रैंकिंग में सुधार हो सके।

प्रयागराज, संवाददाता। आईजीआरएस रैंकिंग में अब तहसीलवार रिपोर्ट जारी कर दी गई है। प्रयागराज की प्रदेश में 67वीं रैंक थी। जबकि तहसीलवार रिपोर्ट में करछना की प्रदेश में 17वीं रैंक है। वहीं सदर 40वें, फूलपुर 68वें, हंडिया 87वें, कोरांव 98वें, मेजा 101वें, सोरांव 112वें, बारा 203वें स्थान पर आया है। पिछले कुछ महीनों में करछना और मेजा प्रदेश में पहले स्थान पर रहे थे।डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि वो अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें, जिससे प्रदेश में तहसीलवार रैंकिंग में सुधार हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


