त्योहारों से इतर भी मिलावटखोरों पर कार्रवाई, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने त्योहारों और सामान्य दिनों में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई का संज्ञान लिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारियों को कार्रवाई करने और शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों से इतर भी मिलावटखोरों पर कार्रवाई, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट

प्रयागराज। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के साथ ही सामान्य दिनों में हुई कार्रवाई का भी मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से अभियान के दौरान लिए गए नमूनों, जांच के परिणाम और मिलावट मिलने पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय अभियान चलाने के साथ ही सामान्य दिनों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी जरूरी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंडलायुक्त ने कार्रवाई की प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsत्योहारों से इतर भी मिलावटखोरों पर कार्रवाई, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट