सात सालों में पहली बार सितंबर में केवल 168 विमानों का संचालन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज एयरपोर्ट पर सितंबर 2026 में विमान संचालन और यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सबसे कम रही। इस महीने सिर्फ 168 विमानों का आवागमन हुआ और 26,009 यात्रियों ने सफर किया। 2019 से 2026 तक के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है।

सात सालों में पहली बार सितंबर में केवल 168 विमानों का संचालन

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर सितंबर 2026 में विमान संचालन और यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले सबसे कम रही। उपलब्ध आंकड़ों के पूरे महीने में 168 विमानों का आवागमन हुआ और 26,009 यात्रियों ने सफर किया। वर्ष 2019 से 2026 तक के सितंबर के आंकड़ों की तुलना में यह सबसे कम है। फिलहाल प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और हैदराबाद समेत छह शहरों के लिए विमान सेवाएं हैं। सितंबर में अकासा एयरलाइंस की मुंबई उड़ान सप्ताह में केवल एक दिन संचालित हुई। शनिवार को कोई विमान सेवा नहीं है। पिछले साल सितंबर की तुलना में इस बार विमानों की आवाजाही में 118 की कमी आई है।

यह करीब 41.3 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं यात्रियों की संख्या 9,933 घट गई। वर्ष 2023 में सितंबर के दौरान सबसे ज्यादा 55,526 यात्रियों ने सफर किया था। इसके मुकाबले इस बार यात्रियों की संख्या आधे से भी कम रह गई।विमान और यात्रियों का आंकड़ावर्ष (सितंबर) विमान यात्री2019 403 33,0742020 362 32,0612021 560 33,8092022 628 38,3502023 618 55,5262024 402 42,6892025 286 35,9422026 168 26,009

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसात सालों में पहली बार सितंबर में केवल 168 विमानों का संचालन