एरियर भुगतान के लिए आंदोलन करेंगे कर्मचारी
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
प्रतापगढ़ में ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याएँ रखीं। एरियर का भुगतान न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष ने एक सप्ताह में कर्मचारियों को उनके मूल गांव भेजने की मांग की, जबकि शोषण सहन न करने की बात कही गई।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को दहिलामऊ में हुई। इसमें सभी विकास खंड के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। कर्मचारियों के रुके एरियर को लेकर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गुलाबचन्द्र पटेल ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर कर्मचारियों के रुके मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता तो संगठन कार्रवाई के लिए विवश होगा। जिलाध्यक्ष तीर्थराज गौतम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सभी सम्बद्ध कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती वाले राजस्व गांव में भेजा जाए। संरक्षक वकील अहमद ने कहा कि किसी कर्मचारी का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें:Bhagalpur News: अररिया: समय पर भुगतान नहीं होने पर सफाईकर्मियों ने किया काम बंद, प्रदर्शन
बैठक में गोविंद यादव, सम्पत्ति पाल, सुनील कुमार यादव, धीरज शर्मा, शिव नारायण शर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।


