सीईओ की चर्चा सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए : प्रमोद तिवारी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य सभा में नेता विरोधी दल प्रमोद तिवारी ने अयोध्या के श्रीराम

सीईओ की चर्चा सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए : प्रमोद तिवारी

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्यसभा में नेता विरोधी दल प्रमोद तिवारी ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के लिए ट्रस्ट में नया सीईओ चुने जाने की चर्चा को केवल ध्यान भटकाने का मामला बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि ऐसा करके जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है और इसकी आड़ में वास्तविक अपराधियों को बचाने की कोशिश हो रही है।प्रमोद तिवारी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेरफेर मामले में वास्तविक अपराधी जरूर पकड़े जाने चाहिए। हालांकि ऐसी जानकारी मिल रही है कि दिल्ली से वास्तविक अपराधियों को न पकड़ने के लिए अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।

सबको पता है कि अगर वास्तविक अपराधी पकड़े गए तो तमाम रसूखदार भी लपेटे में आएंगे। प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस मसले से श्रद्धालुओं की आस्था को धक्का लगा है। इसका दुष्परिणाम भाजपा को ठीक उसी तरह भुगतना पड़ेगा जैसे मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा में सभी मान्यताओं को दरकिनार करने की वजह से 2024 के लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें