बिड़ला स्कूल के छात्रों का दमदार प्रदर्शन
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 'डिस्मुन चैप्टर' आयोजन के दौरान आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल ने द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी जीती। संगीश पाठक को बेस्ट डेलीगेट बनाया गया, जबकि शौर्य सती को आईएलओ समिति में स्पेशल मेंशन मिला। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्राप्त हुए।

प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 13 व 14 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय 'डिस्मुन चैप्टर में आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम ने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व, तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता एवं कूटनीतिक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय के संगीश पाठक ने बेस्ट डेलीगेट का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। वहीं, शौर्य सती को आईएलओ समिति में स्पेशल मेंशन-प्रथम सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न समितियों में शानदार वैचारिक प्रस्तुति के लिए शिविन साहनी, प्रगति मेहरा, अदिति चंदोला व आशुतोष चंद, आरिनी जीना, ज्योतिका वेदांशी को वर्बल मेंशन प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा, प्रबंधक सुरेश वाजपेयी ने सभी विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।


