प्राकृति मिश्रा बनी विनोबा भावे विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग की टापर
प्रकृति मिश्रा बनीं विभावि राजनीति विज्ञान विभाग की टॉपर संत कोलंबा महाविद्यालय की छात्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर किया टॉप हजारीबाग हमारे प्रतिनिध

हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा प्रकृति मिश्रा ने सत्र 2024-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर राजनीति विज्ञान विभाग में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय के साथ-साथ उनके परिवार और शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल है।
प्रकृति की सफलता का कारण
प्रकृति मिश्रा की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उसने इससे पूर्व स्नातक स्तर पर भी राजनीति विज्ञान विषय में टॉप किया था।स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है।प्रकृति प्रारंभ से ही मेधावी, अनुशासित एवं प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं।पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता और निरंतर मेहनत ने उन्हें अपने सहपाठियों से अलग पहचान दिलाई।
परिवार का योगदान
विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।प्रकृति के जीवन में यह सफलता संघर्ष और चुनौतियों के बीच हासिल की गई है। पिता अभय कुमार मिश्रा खपरियावां निवासी के निधन के बाद उनकी मां ने जिस कठिन संघर्ष और समर्पण के साथ परिवार को संभाला तथा प्रकृति की पढ़ाई जारी रखने के लिए उनका हौसला बढ़ाया, वह उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही।
सफलता का श्रेय
प्रकृति ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, परिवारजनों एवं राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल एक शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि उनकी मां के संघर्ष और सपनों को सम्मान देने का माध्यम भी है। प्रकृति की इस उपलब्धि पर संत कोलंबा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों, सहपाठियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो कैप्शन
एएम 8 प्रकृति मिश्रा यूनिवर्सिटी टॉपर पॉलिटिकल साइंस


