अभिनेता प्रकाश राज एसआईआर का करेंगे ‘सोशल ऑडिट’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अभिनेता प्रकाश राज ने एसआईआर को घोटाला बताते हुए चुनाव आयोग पर गलत तरीके से नाम काटने का आरोप लगाया है। 20 से 30 सितंबर के बीच कर्नाटक के 10 जिलों में पीड़ितों से मिलने और सोशल ऑडिट करने का ऐलान किया। दिल्ली में 1-2 अक्टूबर को सभा होगी और 15 अक्टूबर तक अदालत में सबूत प्रस्तुत किए जाएंगे।

अभिनेता प्रकाश राज एसआईआर का करेंगे ‘सोशल ऑडिट’

- कर्नाटक के 10 जिलों का दौरा कर पीड़ित लोगों से बात करेंगे बेंगलुरु, एजेंसी। अभिनेता प्रकाश राज ने शनिवार को एक बार फिर स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) पर सवाल उठाते हुए इसे ‘घोटाला’ कहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गलत तरीके से नाम काटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि कर्नाटक के 10 जिलों में 20 से 30 सितंबर तक एसआईआर का सोशल ऑडिट करेंगे।प्रकाश राज ने पत्रकारों से कहा कि वे समाज से जुड़े कुछ संगठनों के साथ अलग-अलग जिलों और मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। हम वहां पीड़ितों से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे। प्रकाश राज ने आगे कहा कि अलग-अलग राज्यों से संगठनों के लोग एसआईआर में फर्जीवाड़े का सबूत लेकर आएंगे।

एक या दो अक्तूबर को दिल्ली में एक सभा होगी। उन्होंने कहा, हम वहां वे सबूत सबके सामने रखेंगे और 15 अक्तूबर तक उन सबूतों के साथ अदालत का रूख करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर का काम बहुत कम समय में पूरा किया गया, जिसके कारण कई लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका। कई के नाम गलत तरीके से काट दिए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभिनेता प्रकाश राज एसआईआर का करेंगे ‘सोशल ऑडिट’