ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली चुनाव परिणाम पर जावडे़कर बोले- कांग्रेस के गायब हो जाने से भाजपा की हार हुई

दिल्ली चुनाव परिणाम पर जावडे़कर बोले- कांग्रेस के गायब हो जाने से भाजपा की हार हुई

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का 'अचानक' गायब हो जाना ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इससे उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी...

दिल्ली चुनाव परिणाम पर जावडे़कर बोले- कांग्रेस के गायब हो जाने से भाजपा की हार हुई
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 16 Feb 2020 05:38 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का 'अचानक' गायब हो जाना ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इससे उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला हो गया। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत पाई।

कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई। जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने की वजह से हुई। यह अलग विषय है कि क्या कांग्रेस (अपने आप) गायब हुई या लोगों ने उसे गायब कर दिया या फिर उनके वोट दूसरी जगह (आप के पास) चले गए। 

जावड़ेकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 26 फीसद वोट हासिल करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार फीसद वोट हासिल कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गायब हो जाने के कारण, भाजपा और आप में सीधा मुकाबला हो गया। 

उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए 42 फीसद वोट और आप के लिए 48 का अनुमान था लेकिन हमारा अनुमान दोनों के लिए तीन तीन फीसद से विफल हो गया। हमें 39 फीसद वोट मिले जबकि आप ने 51 फीसद वोट हासिल किए। मंत्री ने कहा कि चुनाव में उतार-चढाव होते रहते हैं लेकिन भाजपा इन सभी चीजों का विश्लेषण करती है।

यह भी पढ़ें- यलगार परिषद केस NIA को देने पर उद्धव सरकार से शरद पवार नाखुश

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें