एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधत्वि कर लौटे प्रदीप, हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर के सैनुआ गांव निवासी प्रदीप चौरसिया का एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में चयन हुआ। उनके स्वागत में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधत्वि कर लौटे प्रदीप, हुआ स्वागत

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले के लिए गौरव का क्षण लेकर एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के साथ शामिल होकर लौटे लोटन बाजार थाना क्षेत्र के सैनुआ गांव निवासी प्रदीप चौरसिया का मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर जिला ओलंपिक संघ और जिला एथलेटक्सि एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। प्रदीप के स्वागत के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रदीप चौरसिया का चयन एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपस्टि (सपोर्ट स्टाफ) के रूप में हुआ था।

जिले के खेल इतिहास में यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि पहली बार किसी खिलाड़ी अथवा खेल से जुड़े प्रतिनिधि के रूप में एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधत्वि करने का अवसर मिला है।मंगलवार को जब वह अपने गृह जनपद पहुंचे तो जिला ओलंपिक संघ और जिला एथलेटक्सि एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला एथलेटक्सि एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने कहा कि जिले के किसी छोटे गांव से निकलकर भारतीय टीम का हिस्सा बनना नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनका एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जुड़ना सिद्धार्थनगर के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पासवान, जिला पंचायत सदस्य रिंधू पासवान समेत सपा नेता खुर्शीद अहमद, विजय चौधरी ने भी प्रदीप का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में कमलेश भारती, सनी साहनी, उमेश पासवान, मनदीप चौरसिया, सूरज कुमार आदि शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधत्वि कर लौटे प्रदीप, हुआ स्वागत