किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों बतायी

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा जिले में आयोजित कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम में 300 किसानों को प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का लक्ष्य किसानों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने तकनीकों और उनके लाभों की जानकारी दी।

किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों बतायी

मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विभाग द्वारा आयोजित कृषक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण व अवलोकन कराया गया। इसमें मुरलीगंज एवं कुमारखंड प्रखंड के 50-50 किसानों को शामिल किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा रीतेश रंजन ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक जिले के छह प्रखंडों मधेपुरा, सिंहेश्वर, घैलाढ़, गम्हरिया, मुरलीगंज एवं कुमारखंड से कुल 300 किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं आय वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षक उपेन्द्र कुमार ने प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी देते हुए निमास्त्र, आग्नेयास्त्र, दशपर्णी अर्क, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत एवं डीकंपोजर आदि तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

समापन कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सुरेन्द्र चौरसिया, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं वैज्ञानिक राहुल कुमार वर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों एवं लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया गया है। किसान इसका प्रत्यक्ष अवलोकन कर उपयोगी तकनीक सीख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रखंड एवं आत्मा के पदाधिकारी व कर्मी, टीम लीडर सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों बतायी