आईटीआई कल्याण बिगहा में 250 छात्रों ने दी प्रायोगिक परीक्षा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहारशरीफ के कल्याण बिगहा में आईटीआई की प्रथम और द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा हुई। 6-7 और 9-10 जुलाई को आयोजित परीक्षा में 250 से अधिक छात्र शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कई अधिकारी उपस्थित थे। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित केके यूनिवर्सिटी में होगी।

आईटीआई कल्याण बिगहा में 250 छात्रों ने दी प्रायोगिक परीक्षा

बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रथम और द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा हुए। प्राचार्य ई. राशेष रंजन ने बताया कि छह व सात जुलाई को प्रथम वर्ष तथा नौ व 10 जुलाई को द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। इसमें सरकारी और निजी आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स व आईसीटीएसएम समेत विभिन्न ट्रेड के 250 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चांदनी रस्तोगी, सहायक निदेशक सुनील कुमार और मजिस्ट्रेट उपेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। प्राचार्य ने बताया कि लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से केके यूनिवर्सिटी में हो रही है, जबकि प्रायोगिक परीक्षा आईटीआई में हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।