वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रभात साहू
हिन्दुस्तान, रायबरेली
प्रयागराज के झूंसी में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रभात साहू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मानित किया।

महाराजगंज। प्रयागराज के झूंसी में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के कार्यक्रम में कस्बा निवासी भाजपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू को परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन गुप्ता समेत जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया।
ये भी पढ़ें:प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जतायी खुशी


