पीपीयू : कॉलेज आवंटित हुआ पर 28 हजार छात्रों ने नहीं लिया दाखिला

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में 68,499 छात्रों को पहले मेधा सूची के आधार पर सीटें आवंटित की गईं। लेकिन 28,000 विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। डीन प्रो. राजीव रंजन के अनुसार, अधिकतर नामांकन अंगीभूत महाविद्यालयों में हुए हैं। दूसरी मेधा सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी।

पीपीयू : कॉलेज आवंटित हुआ पर 28 हजार छात्रों ने नहीं लिया दाखिला

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में यूजी नियमित पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची के आधार पर 68,499 को सीटें आवंटित हुई थीं। लेकिन सीट आवंटन होने के बाद भी 28 हजार विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया। केवल 40,500 विद्यार्थियों ने ही नामांकन लिया। डीन छात्र कल्याण प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर हुए नामांकन के अधिकतर नामांकन अंगीभूत महाविद्यालयों में ही हुए हैं। 40 हजार नामांकन में लगभग 25 हजार नामांकन केवल विवि के 26 अंगीभूत कॉलेजों में ही हुए हैं। 53 संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में 13579 नामांकन हुआ है। शेष नामांकन महिला व अन्य में हुए हैं। दूसरी मेधा सूची दो जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें उन छात्रों को मौका मिल सकता है जिनका नाम पहली मेधा सूची में नहीं था।

तीसरी मेधा सूची डी-रिजर्व होगी

विवि से मिली जानकारी के अनुसार तीसरी मेधा सूची डी-रिजर्व कर दी जाएगी। यानी इसमें सिर्फ मेरिट के आधार पर नामांकन होगा। पहली और दूसरी में आरक्षण के हिसाब से सूची जारी की गई है। लेकिन तीसरी सूची में सीटें रिजर्व नहीं रखी जाएंगी। आरक्षित सीटों पर पर्याप्त छात्रों के नामांकन नहीं होने पर सीटें खाली रह जाने की स्थिति में सीट को डी-रिजर्व किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने सीट आवंटित होने के बाद भी नामांकन नहीं लिया उन्हें तीसरी लिस्ट में मौका मिल सकता है।

स्पॉट राउंड में समर्थ पोर्टल से ही होगा नामांकन

प्रो. रंजन ने बताया कि तीन राउंड के बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें बची रहती हैं तो स्पॉट राउंड के तहत उन सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। लेकिन स्पॉट राउंड में भी नामांकन समर्थ पोर्टल से ही लिया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हो सकेगी। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रथम मेधा सूची के अनुसार कितने विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं?
प्रथम मेधा सूची के अनुसार 68,499 विद्यार्थियों को सीटें आवंटित की गई थीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।