मनिहारी में 12 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, लोगों में आक्रोश
मनिहारी में 12 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, लोगों में आक्रोश मनिहारी में 12 घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, लोगों में आक्रोशमनिहारी में 12 घंटे बाध

मनिहारी नि स। बाढ़ के दौरान मनिहारी के ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गुरूवार की रात तेज हवा और बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रो मे बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया है। पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, ग्रामीण चंदन उपाध्याय, नारायण सिंह, रविन्द्र पांडेय, अमित तिवारी, सत्यनारायण कुशवाहा, संजय पांडेय, आदि ने बताया कि मामूली बारिश और हल्की हवा चलने पर भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ कि इस विपदा में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय बिजली नहीं रहने से चारों ओर अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अभियंताओं से आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग की।
कुरसेला : 18 घंटे गुल रही बिजली, बाढ़ के बीच बेहाल रहे लोग
कुरसेला, निज प्रतिनिधि
बाढ़ के बीच कुरसेला और समेली क्षेत्र में करीब 18 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे बिजली गई, जो शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे बहाल हो सकी। रातभर बिजली नहीं रहने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। इसके बाद शुक्रवार को भी दिन में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहा। कुरसेला पीएसएस के अनुसार गुरुवार की शाम आई आंधी बारिश के कारण नवगछिया जीएसएस से कुरसेला पीएसएस के बीच 33 केवी मुख्य लाइन बाधित हो गया। तेज हवा के कारण नवगछिया में मुख्य आपूर्ति बाधित होने के बाद लाइन में फॉल्ट की समस्या सामने आई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण फॉल्ट स्थल तक पहुंचने और लाइन को दुरुस्त करने में कर्मियों को परेशानी हुई। नाव उपलब्ध नहीं होने से गुरुवार की रात रिस्टोरेशन कार्य प्रभावित हुआ। गुरुवार रात पीएसएस की ओर से उपभोक्ताओं को सुबह बिजली बहाल होने की सूचना दी गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी दिन में कई घंटों तक बिजली बाधित रहने से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को मोबाइल चार्ज करने, पेयजल की व्यवस्था समेत जरूरी कामों में लोगों को परेशानी हुई।


