बाढ़ प्रभाावित बिजली कटौती से 26 हजार उपभोक्ता परेशान

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरपालपुर के कटियारी क्षेत्र में बाढ़ के बीच बिजली विभाग की रात्री कटौती ने स्थितियाँ कठिन बना दी हैं। लगभग 26 हजार उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं। बाढ़ से प्रभावित गांवों में अंधेरे में रहना, आवागमन में बाधा और जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।

बाढ़ प्रभाावित बिजली कटौती से 26 हजार उपभोक्ता परेशान

हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र में बाढ़ की आफत के बीच बिजली विभाग की रात्रिकालीन कटौती ने हरपालपुर कस्बे वासियों से लेकर गांव के लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 26 हजार उपभोक्ता रात में बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति बाढ़ प्रभावित गांवों की है। जहां चारों ओर पानी भरा होने के बावजूद रात में बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी गांवों के आसपास और संपर्क मार्गों पर भरा है। कई जगह ग्रामीणों का आवागमन तक प्रभावित है। ऐसे हालात में रात के समय बिजली जाने से स्थिति और भयावह हो जाती है।

अंधेरे में पानी भरे रास्तों से निकलना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा है। वहीं जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। आपदा के समय प्रभावित गांवों को राहत और सुरक्षा की जरूरत है, लेकिन बिजली कटौती ने उनकी परेशानी दोगुनी कर दी है। रात में घंटों बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए बिजली आपूर्ति की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ प्रभाावित बिजली कटौती से 26 हजार उपभोक्ता परेशान