अनपरा की 02 इकाइयां बंद, बढ़ी मुश्किलें

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

35 सौ मेगावाट से अधिक एनर्जी एक्सचेंज से खरीदनी पड़ी बिजली चेंज से खरीदनी पड़ी बिजली 14 मियू से अधिक की करनी पड़ी आपात

अनपरा की 02 इकाइयां बंद, बढ़ी मुश्किलें

अनपरा,संवाददाता। मानसून की बेरूखी से बिजली खपत में लगातार इजाफे के बीच अनपरा-ओबरा समेत प्रदेश की 5690मेगावाट से अधिक क्षमता की 11 विद्युत इकाइयां बंद होने से प्रदेशवासियों को एक बार फिर आपात कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

बंद विद्युत इकाइयां

अनपरा बिजलीघर की 28 जुलाई को 210 मेगावाट की पहली इकाई बंद होने के बाद झटका तब लगा जब गुरुवार देर रात 21:16 पर बिजलीघर की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई से भी तकनीकी कारणों से उत्पादन बंद करना पड़ गया। दोनों इकाइयों से हालांकि 3 अगस्त तक उत्पादन शुरू होने की सम्भावना प्रबन्धन ने जतायी है।

अन्य प्रभावित इकाइयाँ

दिक्कत यह रही कि उत्पादन निगम के ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई 9 जुलाई से,हरदुआगंज की सातवीं और नौंवी 360 मेगावाट 2 व सात जुलाई से,जवाहरपुर की 660 मेगावाट की दूसरी 30 जुलाई से ,पनकी की 660 मेगावाट की इकाई 30 जुलाई से बंद चल रही थी। घाटमपुर,अनपरा सी ,एलपीजीसीएल व टांडा की भी2640 मेगावाट की कुल चार इकाइयां बंद रहने के कारण कुल 627 मियू बिजली खपत पूरा करना मुश्किल हो गया।

खरीदने पड़ी बिजली

सिस्टम कंट्रोल सूत्रों के मुताबिक को एनर्जी एक्सचेंज से लगभग 35 सौ मेगावाट बिजली खरीदनी पड़ी फिर भी 14 मिलियन यूनिट से अधिक की आपात कटौती करनी पड़ी है।

सामान्य प्रश्न

क्यों बिजली की आपात कटौती हो रही है?
बिजली की आपात कटौती इसलिए हो रही है क्योंकि अनपरा-ओबरा समेत 5690 मेगावाट क्षमता की 11 विद्युत इकाइयाँ बंद हो गई हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअनपरा की 02 इकाइयां बंद, बढ़ी मुश्किलें