साढ़े चार लाख रुपये की वसूली कर 18 मीटर बदले गए

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

देवबंद में बिजली चोरी रोकने के लिए पॉवर कारपोरेशन का अभियान जारी है। मंगलवार को मोहल्लों में चेकिंग के दौरान दो लोग चोरी करते पकड़े गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साथ ही 18 मीटर बदलकर ₹4.5 लाख की वसूली की गई। अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साढ़े चार लाख रुपये की वसूली कर 18 मीटर बदले गए

देवबंद। बिजली चोरी रोकने के लिए पॉवर कारपोरेशन का चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार को मोहल्ला बैरुन कोटला, अंदरुन कोटला, शाहरम्जुउद्दीन और मोहल्ला खानकाह में सघन चेकिंग के दौरान दो लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं 18 मीटर बदल साढ़े चार लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई। मंगलवार को पुलिस बल के साथ निकली पॉवर कारपोरेशन की टीम को देखते ही मोहल्लों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने इस दौरान 171 उपभोक्ताओं के यहां चैकिंग की। साथ ही अभियान के दौरान संदिग्ध मिले18 उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए हैं।

एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि बताया कि यदि उतारे गए मीटर में कुछ गड़बड़ी पाई गई तो इन उपभोक्ताओकं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के मुताबिक चैकिंग अभियान के दौरान दो स्थानों पर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अभियान के दौरान साढ़े चार लाख रुपये के बकाया राजस्व की भी वसूली की गई है। बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान 31 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जेई विष्णु कोठारी, जेई विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद जीशान और प्रेम कुमार सहित पॉवर कारपोरेशन की टीम मौजूद रही।

Parnav Aggarwal

लेखक के बारे में

Parnav Aggarwal

प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।