कांवड़ मार्ग पर शुरू हुई ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

पावर कारपोरेशन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग, बिजली के पोल को पन्नी से कवर करना और तारों को ऊंचा करना शामिल है। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर लगभग 9,791 बिजली पोल और 903 ट्रांसफार्मरों की निरीक्षण किया है।

कांवड़ मार्ग पर शुरू हुई ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग

पावर कारपोरेशन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग कराई जा रही है। वहीं बिजली के पोल को पन्नी लगाकर कवर किया जा रहा है। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कांवड मार्ग पुरकाजी, बझेडी रोड, मदीना चौक, कच्ची सड़क, रूडकी रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, मंसूरपुर, खतौली, नावला कोठी, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड, गंगनहर की पटरी आदि स्थानों पर निरीक्षण करते हुए करीब 9,791 बिजली के पोल को चिन्हित किया था। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग के द्वारा इन पोल पर पन्नी लगाकर कवर किया जा रहा है।

ताकि कांवड यात्रा के दौरान इन पोल में करंट न उतर सके। कांवड मार्ग पर रखे करीब 903 ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग की जा रही है। जिससे श्रद्धालु सुरक्षित दूरी बनाए रख सकें। बिजली विभाग के द्वारा करीब 840 स्थानों पर बिजली के तारों को ऊंचा किया गया है। सड़क और हाईवे क्रासिंग से गुजर रही बिजली की लाइन के नीचे तारों का जाल बनाने की तैयारी की जा रही है।--------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांवड़ मार्ग पर शुरू हुई ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग