उच्चीकृत जिला अस्पताल में बिजली कनेक्शन को मिला 4.22 करोड़ का बजट

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में करोड़ों की लागत से बना नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन कई महीनों से तैयार है। बिजली का कनेक्शन न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थीं। सीडीओ अभिषेक कुमार की कोशिशों से शासन ने 4.22 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विद्युतीकरण के बाद, स्वास्थ्य सेवाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी।

उच्चीकृत जिला अस्पताल में बिजली कनेक्शन को मिला 4.22 करोड़ का बजट

लखीमपुर। करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ मेडिकल कालेज का अस्पताल भवन (उच्चीकृत जिला अस्पताल) कई महीना पहले बनकर तैयार है। बिजली का कनेक्शन न होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी। विद्युतीकरण के लिए विभाग ने स्टीमेट तैयार कर दिया। कई महीने से शासन से विद्युतीकरण के लिए बजट की डिमांड चल रही थी। सीडीओ अभिषेक कुमार के लगातार प्रयास के बाद शासन ने विद्युतीकरण के लिए 4.22 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। यह बजट मिलने के बाद अब बिजली कनेक्शन भवन में किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकती हैं। जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण करीब 261 करोड़ रुपए से किया गया है।

देवकली में मेडिकल कालेज का भवन बनने के बाद यहां कक्षाएं संचालित हो गईं। मेडिकल कालेज से ही जिला अस्पताल भवन का उच्चीकरण किया गया। यहां पुराने भवन को तोड़कर इसकी जगह पर नया भवन बनाया गया है। कई महीना पहले भवन बनकर तैयार हो चुका है। करीब 400 बेड वाले इस अस्पताल भवन में डी-ब्लाक छोड़कर निर्माण तो लगभग पूरा हो गया, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। बिजली विभाग ने विद्युतीकरण के लिए नई लाइन डालने आदि के लिए स्टीमेट तैयार कर बजट की डिमांड की। शासन से लगातार बजट की डिमांड होती रही। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कई बार शासन को पत्राचार किया। सीडीओ की लगातार पैरवी का असर यह हुआ कि शासन ने विद्युतीकरण के लिए 4.22 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। यह बजट स्वीकृत होने के बाद अब बिजली विभाग कनेनक्शन करेगा। इसके बाद नए बने इस भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकती हैं। यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से जहां लोगों को राहत मिलेगी वहीं मेडिकल कालेज में पढ़ने वाले छात्र भी यहां सीख सकेंगे। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही विद्युतीकरण का काम पूरा कराया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउच्चीकृत जिला अस्पताल में बिजली कनेक्शन को मिला 4.22 करोड़ का बजट