तीन सौ ग्राम अफीम के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बरेली
भोजीपुरा में पुलिस ने एक पशु तस्कर शकील अहमद को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 302 ग्राम अफीम बरामद हुई। यह गिरफ्तारी अटापट्टी शुमाली रोड पर हुई। आरोपी पर पहले से गोकशी और शस्त्र अधिनियम के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

भोजीपुरा। पुलिस ने सोमवार की रात एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 302 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। भोजीपुरा की धौराटांडा के चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने सोमवार रात अटापट्टी शुमाली रोड से शकील अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 302 ग्राम अफीम बरामद हुई है। धौराटांडा निवासी शकील खिलाफ गोकशी के तीन, शस्त्र अधिनियम के दो व जान लेवा हमला एक मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


