आलू आंदोलन को लेकर कमालपुर में हुई किसानों की बैठक

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ के ग्राम कमालपुर में आलू किसानों की बैठक में 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित आलू आंदोलन पर चर्चा हुई। बैठक में आढ़तियों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों की मौजूदगी में आलू का उचित मूल्य और अन्य मांगों पर विचार किया गया। अंत में किसानों से आंदोलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

आलू आंदोलन को लेकर कमालपुर में हुई किसानों की बैठक
आलू आंदोलन को लेकर कमालपुर में हुई किसानों की बैठक

छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में हुई आलू किसान आंदोलन की बैठक में 18 सितंबर को कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्रस्तावित आलू आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आलू किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंचने का आवाहन किया गया। आयोजकों ने सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की। आलू किसान आंदोलन के प्रदेश प्रभारी अशोक कटियार ने कहा कि किसानों के हित में आलू नीति बनाई जाए और लागत व मेहनत को ध्यान में रखते हुए आलू का उचित मूल्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने मंडी टैक्स समाप्त करने, हाइब्रिड आलू का 1,000 रुपये और सोना आलू का 1500 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय करने की मांग रखी।

उन्होंने आलू के निर्यात को बढ़ावा देने, किसानों को बाजार उपलब्ध कराने तथा किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई की मांग भी उठाई। इसके अलावा राशन की दुकानों के माध्यम से आलू का वितरण कराने और गौशालाओं में भी आलू उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। किसान नेता अच्छे खान के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रवीण कटियार, जिला अध्यक्ष राजीव कटियार, सर्वेश कुमार, विनय सिंह, अरविंद राजपूत, रामनिवास और सोहेल खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआलू आंदोलन को लेकर कमालपुर में हुई किसानों की बैठक