ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशइंदौर में लगाए गए 'सैल्यूट आकाशजी' के पोस्टर, नगर निगम ने हटाए

इंदौर में लगाए गए 'सैल्यूट आकाशजी' के पोस्टर, नगर निगम ने हटाए

मध्य प्रदेश के इंदौर में 'सैल्यूट आकाशजी' के पोस्टर लगाए गए। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये पोस्टर देखे जा सकते थे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये पोस्टर किसने लगाए...

Photo-ANI
1/ 2Photo-ANI
"Salute Akash ji" posters put up in parts of Indore(photo-ANI)
2/ 2"Salute Akash ji" posters put up in parts of Indore(photo-ANI)
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Jun 2019 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के इंदौर में 'सैल्यूट आकाशजी' के पोस्टर लगाए गए। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये पोस्टर देखे जा सकते थे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये पोस्टर किसने लगाए थे। जिन्हें अब नगर निगम द्वारा हटाया जा रहा है। 

आपको बता दें कि भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जर्जर मकान ढहाने गये इंदौर नगर निगम के दल के साथ दो दिन पहले 26 जून को हुए विवाद के दौरान शहरी निकाय के अफसर को बल्ले से पीटा था। शहरी निकाय के उस अफसर को एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। पलासिया क्षेत्र स्थित इस निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नगर निगम के भवन निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बायस (46) को बृहस्पतिवार देर शाम उच्च रक्तचाप की शिकायत पर आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।

आकाश विजयवर्गीय इस मामले में गिरफ्तारी के बाद फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत स्थानीय जेल में बंद हैं। पिछले दो दिन में यहां की अलग-अलग अदालतें उनकी दो जमानत अर्जियां खारिज कर चुकी हैं। आकाश (34) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें