पोस्टर मेकिंग और क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर धूमनगंज पुलिस मॉडर्न स्कूल में पोस्टर मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने गांधी और शास्त्री के जीवन और कार्यों को प्रस्तुत किया। क्विज में छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
पोस्टर मेकिंग और क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में पोस्टर मेकिंग और क्विज का आयोजन किया गया। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र और प्रधानाचार्य मंगला मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, आदर्शों व राष्ट्र के प्रति योगदान को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। क्विज में विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धन के साथ दोनों महापुरुषों के जीवन व विचारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।

