राखी भेजने के लिफाफे स्पीड पोस्ट करने पर छूट शुरू
हिन्दुस्तान, बाराबंकी
बाराबंकी में, रक्षाबंधन के अवसर पर, डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए वॉटरप्रूफ लिफाफों पर 10% की छूट देने की घोषणा की है। ग्राहक को वॉटरप्रूफ लिफाफे 10 रुपये में मिलेंगे, और वे एक ग्राहक अधिकतम पांच राखियाँ भेज सकते हैं।

बाराबंकी। रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए वॉटरप्रूफ लिफाफे और स्पीड पोस्ट शुल्क में दस प्रतिशत की छूट की सुविधा दी है। डाकघरों में दस रुपये में वॉटरप्रूफ लिफाफे मिल रहे है। जबकि राखी मेल लिखे लिफाफे पर स्पीड पोस्ट शुल्क में यह दस प्रतिशत छूट मिलना शुरू हो गई है। एक ग्राहक अधिकतम पांच राखी बंद लिफाफों भेजकर इस छूट का लाभ उठा सकता है।


