डाक विभाग में गंगाजल की बिक्री शुरू

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में सावन माह के दौरान गंगाजल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में पर्याप्त स्टॉक रखा है। 250 एमएल के गंगाजल की एक हजार से अधिक बोतलें उपलब्ध हैं और इसकी कीमत 30 रुपये है। देवालयों पर गंगाजल की बिक्री के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे।

डाक विभाग में गंगाजल की बिक्री शुरू

गोरखपुर। सावन माह में गंगोत्री के गंगाजल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ ही मुख्यालय को अतिरिक्त आपूर्ति के लिए ऑर्डर भी भेज दिया है। डाक विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रधान डाकघर में 250 एमएल की गंगाजल की एक हजार से अधिक बोतलें उपलब्ध हैं। प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग 30 रुपये में 250 एमएल की गंगाजल की बोतल उपलब्ध करा रहा है। देवालयों पर भी डाक विभाग की ओर से गंगाजल बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।