वाहन के रौंदने से बाइक सवार पोस्टल असिस्टेंट की मौत
फिरोजाबाद से शिकोहाबाद अपने घर जा रहे 23 वर्षीय पोस्टल असिस्टेंट देवेंद्र कुमार को गुरुवार रात तेज गति से आए वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।

फिरोजाबाद से शिकोहाबाद अपने घर जा रहे बाइक सवार पोस्टल असिस्टेंट को गुरुवार देर रात मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहन ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकोहाबाद थाना के गांव डडियामई निवासी 23 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ देव पुत्र तेज सिंह आगरा के शाहगंज स्थित डाकघर में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। वे दो दिन पूर्व घर पर अवकाश लेकर आए थे। गुरुवार रात वह बाइक द्वारा फिरोजाबाद से शिकोहाबाद अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान जयपुरिया स्कूल के निकट हाईवे पर पीछे तेज गति से दौड़ते वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया। सड़क पर शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां मृतक के बाबा श्यामबाबू परिजनों के साथ पहुंच गए। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। मृतक के बाबा ने बताया कि वह दो दिन पूर्व ही अवकाश लेकर घर आया था।


