ईसी की बैठक के बाद खुलेगा लिफाफा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज के साक्षात्कार के दो दिन बाद भी परिणाम नहीं आए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची एक्जिक्यूटिव काउंसिल की बैठक के बाद घोषित होगी। इस पद के लिए 14 और 9 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

ईसी की बैठक के बाद खुलेगा लिफाफा

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज पदों पर हुए साक्षात्कार के दो दिन बाद भी लिफाफा नहीं खुला है। ऐसे में लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। हालांकि एक्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि एमएस और प्रोफेसेर इंचार्ज के लिए आठ जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। एमएस के लिए 14 और प्रोफेसर इंचार्ज के लिए नौ लोगों ने दावेदारी की है। साक्षात्कार के दो दिन बाद, शुक्रवार तक लिफाफा नहीं खुला है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि इस मामले में आला अधिकारी ही बेहतर बता सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।