बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों की चपेट में रेता क्षेत्र

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के रेता क्षेत्र में बाढ़ के बाद ग्रामीण जलजनित बीमारियों का सामना कर रहे हैं। बाढ़ का पानी कम होने पर कीचड़ और गंदगी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का वितरण शुरू कर दिया है।

बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों की चपेट में रेता क्षेत्र

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बाढ़ का दंश झेलने के बाद अब रेता क्षेत्र के ग्रामीण जलजनित बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। गांवों से बाढ़ का पानी उतरने के बाद कीचड़ और गंदगी के बीच अब लोगों को बीमारी की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य टीम गांवों में कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरी दवाओं का वितरण कर रही है।

बाढ़ की स्थिति

बीते सप्ताह वाल्मीकि गंडक बैराज से 5.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बड़ी गंडक नदी में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ का पानी खड्डा रेता क्षेत्र के शिवपुर, नारायनपुर, हरिहरपुर, मरिचहवा, सालिकपुर और महदेवा समेत कई गांवों में पहुंच गया था। पानी घरों में घुसने के कारण ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी थी। बाद में नदी का जलस्तर घटने के साथ बाढ़ का पानी गांवों से निकलने लगा, लेकिन लंबे समय तक कीचड़ और गंदगी के कारण ग्रामीणों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।

जलजनित बीमारियों की समस्या

अब कीचड़ से कुछ हद तक निजात मिलने के बाद ग्रामीण जलजनित बीमारियों से परेशान हैं। इसकी जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ रेता क्षेत्र का भ्रमण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिवपुर, नारायनपुर और सालिकपुर में कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं वितरित कीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि शिवपुर और नारायनपुर में करीब 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ग्रामीणों को 200 क्लोरीन की दवाएं, ब्लीचिंग पाउडर तथा पैर में संक्रमण, दाद, खाज और खुजली आदि की दवाएं वितरित की गई हैं। उन्होंने बताया कि जलजनित बीमारियों से पीड़ित लोगों के स्वस्थ होने तक गांवों में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण जारी रहेगा।

आवागमन में कठिनाई

नाव से खड्डा पहुंच रहे ग्रामीण

नौरंगिया और सोहगीबरवा मार्ग पर रोहुआ नाला में अब भी बाढ़ का पानी लगा हुआ है। इसके चलते रेता क्षेत्र के लोगों का सड़क मार्ग से खड्डा आना-जाना मुश्किल बना हुआ है। ग्रामीण नाव का सहारा लेकर आवागमन कर रहे हैं। बाढ़ के बाद बीमारी और आवागमन की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

सामान्य प्रश्न

✦स्वास्थ्य विभाग ने कितने गांवों में कैंप लगाया?−
स्वास्थ्य विभाग ने शिवपुर, नारायनपुर और सालिकपुर में कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों की चपेट में रेता क्षेत्र