बेगूसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का भव्य आगाज, परिवार नियोजन के प्रति बढ़ी जागरूकता

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य सीमित परिवार के महत्व को समझाना है। उद्घाटन समारोह में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार नियोजन के साधनों का प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित परिवार नियोजन साधनों का निःशुल्क वितरण किया।

बेगूसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का भव्य आगाज, परिवार नियोजन के प्रति बढ़ी जागरूकता

विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आधिकारिक शुभारंभ हुआ। 11 से 31 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े का उद्देश्य सीमित परिवार की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना है। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह और परिवार नियोजन मेला ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आम लोगों का उत्साह बढ़ाया है।

उद्घाटन समारोह

सदर अस्पताल से एएनएम कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। बैनर-पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने छोटा परिवार-सुखी परिवार का संदेश देते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण किया। रैली के वापस सदर अस्पताल पहुंचने पर परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन सीएस डॉ. अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूकता आज की अनिवार्य आवश्यकता है। पखवाड़े के दौरान हम चाहते हैं कि दंपति अपनी पसंद के अनुसार परिवार नियोजन के साधनों का चयन करें। हमारी प्राथमिकता मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।

सामुदायिक जागरूकता

यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक जिले के सुदूर क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से चलाया जाएगा, जहाँ स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी। परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों का वितरण स्वास्थ्य विभाग ने इस पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। मेले में स्थाई साधन में महिला नसबंदी और पुरुष नसबंदी शामिल है, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। अस्थाई साधन में गर्भनिरोधक गोलियाँ (माला-एन), कंडोम, कॉपर-टी और इंजेक्शन (अंतरा) जैसी सुविधाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित दंपतियों को इन साधनों के सही उपयोग की जानकारी दी और आवश्यकतानुसार इनका निःशुल्क वितरण किया।

उपस्थित लोग

उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डीआईओ डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला सामुदायिक समन्वयक ऋषिकेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक पंकज कुमार,डॉ. रतीश रमन, डॉ. सोना कुमार, डॉ. नीलकमल, डॉ. राहुल कुमार और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, खुशबू कुमारी, परिवार नियोजन काउंसलर राज कुमार सिन्हा, राहुल श्री जिला समन्वयक हेपिटाइटिस सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और आम नागरिक मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कब शुरू हुआ?
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक चलेगा।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबेगूसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का भव्य आगाज, परिवार नियोजन के प्रति बढ़ी जागरूकता