जनसंख्या असंतुलन भविष्य की चुनौती :रमेश अवस्थी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरविश्व जनसंख्या दिवस पर कानपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसंख्या असंतुलन और भारत के भविष्य पर चर्चा हुई। भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और सांसद रमेश अवस्थी ने इसका महत्व बताया। सभी को जनसंख्या के प्रति जागरूक होने और जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर लखनऊ फाटक स्थित रॉयल पैराडाइज लॉन में जनसंख्या असंतुलन और भारत का भविष्य विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन सामाजिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संतुलन से जुड़ा गंभीर विषय है। इस पर समाज को जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने किया। अनिल दीक्षित ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनसंख्या के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व आवश्यक है। एमएलसी सलिल विश्नोई, हरि श्याम गुप्ता, अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, योगेश पांडे, रमाशंकर अग्रहरि दीपक शुक्ला, विनोद गुप्त रहे।
ये भी पढ़ें:हम दो हमारे दो कानून बनाने की उठाई मांग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


