पांच साल से नहीं मिला पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर में, किसान गणेश मंडल पिछले पांच साल से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाने के कारण दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आवेदन जिला स्तर पर मंजूर हो गया, लेकिन राज्य स्तर पर तकनीकी कारणों से मामला लंबित है। इस देरी ने किसान को उसकी हक की राशि नहीं मिल पाने की समस्या का सामना कराना है।

पांच साल से नहीं मिला पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

महेशपुर, एक संवाददाता। संबंधित विभाग के कार्यालय के तकनीकी पेचों के कारण एक गरीब किसान पिछले पांच साल से अपने हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। मामला पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा गांव का है, जहां के निवासी गणेश मंडल विगत साल 2020 से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हैं। इस गंभीर मामले का खुलासा पाकुड़ जिला समाहरणालय (जिला राजस्व शाखा) द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र (पत्रांक 225/रा०) से हुआ है। योजना के लाभ के लिए भटक रहे पीड़ित किसान गणेश मंडल ने बताया कि वह पिछले पांच साल से इस योजना के लाभ के लिए लगातार परेशान है।

हर स्तर पर दौड़-भाग करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला है। किसान की यह परेशानी बताती है कि ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ पाने के लिए योग्य लाभुकों को कितनी मशक्कत करनी पड़ती है।जिला स्तर से हरी झंडी, राज्य स्तर पर तकनीकी पेंच में फंसा : गणेश मंडल ने योजना का लाभ न मिलने पर जिला जन शिकायत कोषांग में न्याय की गुहार लगाई थी। उसके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए अपर समाहर्ता, पाकुड़ ने अपने पत्रांक 225/रा० दिनांक 19/02/2026 को प्रभारी पदाधिकारी (जिला जन शिकायत कोषांग) को लिखित रूप से सूचित किया था। पत्र के अनुसार, जिला स्तर पर जांच के बाद किसान के आवेदन को एप्रूवल (स्वीकृति) दे दी गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिला स्तर से पास होने के बावजूद यह मामला स्टेट लेवल (राज्य स्तर) पर पेंडिंग पड़ा हुआ है। अपर समाहर्ता ने पत्र के माध्यम से शिकायत कोषांग को मामले के निष्पादन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन ने मामले को सही पाकर मंजूर कर लिया है, तो राज्य स्तर पर यह फाइल क्यों अटकी हुई है। इस प्रशासनिक देरी के कारण पीड़ित किसान को पिछले 5 सालों से मिलने वाली सम्मान राशि नहीं मिल सकी है। अब देखना यह होगा कि राज्य मुख्यालय इस पेंडिंग आवेदन पर कब तक संज्ञान लेता है, ताकि पांच साल से परेशान गणेश मंडल को उनका वाजिब हक मिल सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच साल से नहीं मिला पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ