पंचम चरण की काउंसलिंग 6 अगस्त से होगी

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

राजकीय चर्म संस्थान में 153, राजकीय पॉलीटेक्निक शमशाबाद में 97, और राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेडा में 55 सीटें आवंटित की गई हैं। अभ्यर्थियों को 14 अगस्त तक प्रपत्रों के सत्यापन के बाद प्रवेश लेना होगा। पंचम चरण की काउंसलिंग 6 से 14 अगस्त तक होगी।

पंचम चरण की काउंसलिंग 6 अगस्त से होगी

पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश को चल रही चतुर्थ चरण की काउंसलिंग उपरांत राजकीय चर्म संस्थान में अभ्यर्थियों को 153, राजकीय पॉलीटेक्निक शमशाबाद में 97 और राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेडा में 55 सीट आवंटित हुई हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि आवंटित ब्रांच को फ्रिज कर हेल्प सेंटर पर प्रपत्रों के सत्यापन के उपरांत अभ्यर्थी अपनी आवंटित संस्था में 14 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। जो अभ्यर्थी फ्लोट का ऑप्शन चुनता है वह पंचम चरण में स्वतः ही पहुंच जाएगा। पंचम चरण (अंतिम चरण) की काउंसलिंग 6 से 14 अगस्त तक है जिसमें 6 से 10 अगस्त तक अभ्यर्थी अपनी पसंद की शाखा ओर संस्था चुन सकेंगे।

11 अगस्त को परिणाम जारी होगा। 12 से 14 अगस्त तक परिषद द्वारा बनाए गए हेल्प सेंटर में अभ्यर्थी अपने प्रपत्रों का सत्यापन करा सकेंगे। इसके उपरांत आवंटित संस्था में प्रवेश लेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।