मंत्री सुदिव्य के निधन पर शोक संवेदना

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धनबाद सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्हें झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। सभी राजनीतिक और खेल क्षेत्र के नेता उनके निधन पर शोक में हैं। वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

मंत्री सुदिव्य के निधन पर शोक संवेदना

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन समाचार प्राप्त होने पर धनबाद सांसद ढुलू महतो उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करें। सांसद ने कहा सुदिव्य कुमार सोनू कर्मठ राजनीतिज्ञ थे। झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : राज सिन्हा

दिवंगत नेता को अंतिम विदाई

धनबाद विधायक राज सिन्हा भी सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम दर्शन करने गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदिव्य जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं स्तब्धकारी है। उनके निधन से मन गहरे शोक से व्यथित है। सार्वजनिक जीवन में विभिन्न विषयों एवं विकास कार्यों को लेकर उनसे निरंतर संवाद और सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता रहा। उनका इस प्रकार असमय चले जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

राजनीतिक शोक

sुदिव्य सोनू के निधन से मर्माहत हूं : शत्रुघ्न महतो

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी गिरिडीह पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। सुदिव्य पार्थिव शरीर का दर्शन करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया है।

जनसेवा में हानि

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र को गहरी क्षति : अनुपमा सिंह

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उनके निधन से झारखंड की राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है। सोनू जी एक दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कठिन परिस्थितियों में भी निर्णायक फैसले लेने की क्षमता रखने वाले कर्मठ जननेता थे। अपने सहज व्यवहार और आत्मीयता से वे हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे।

दिवंगत नेता पर शोक

सुदिव्य सोनू का जाना पीड़ादायक : चंद्रशेखर अग्रवाल

झामुमो नेता सह धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। कद्दावर नेता एवं मंत्री सुदिव्य आमजन के बीच लोकप्रिय थे। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। व्यक्तिगत रूप से सुदिव्य जी जैसे नेता के जाने से मर्माहत हूं। सरकार और झामुमो संगठन के लिए यह बड़ी क्षति है।

खेल जगत में शोक

.................

वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने शोक जताया

धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ एवं वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में वॉलीबॉल स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के खेल मंत्री सुदीप कुमार सोनू के निधन पर खिलाडियों ने शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में महासचिव सहित राष्ट्रीय एवं जिलास्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। मौके पर महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, अब्दुल रहमान, पंकज सिंह सहित नीरज, नीतीश, कन्हैया, साहिल अल्ताफ शादीन, आदर्श सूरज, गौरव, कृष्णा सुमित, रोहित, दीपक, फैज्ल अब्दुर, शुभम आदि उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦सुदिव्य कुमार सोनू का निधन कब हुआ?−
सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हाल ही में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंत्री सुदिव्य के निधन पर शोक संवेदना