80 से ज्यादा शिकायतों के बाद ‘शुद्धीकरण’ में मुकदमा

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद 'शुद्धीकरण' के अनुष्ठान पर भारी विरोध हुआ। 80 से ज्यादा शिकायतों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थानों का घेराव किया। महिला अधिवक्ता की तहरीर पर कार्रवाई की गई।

80 से ज्यादा शिकायतों के बाद ‘शुद्धीकरण’ में मुकदमा

हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के ठीक बाद रामलीला मैदान में हुए बहुचर्चित ‘शुद्धीकरण’ के घटनाक्रम ने पूरे उत्तराखंड के सियासी गलियारों में भारी भूचाल ला दिया है। इस मामले में लगातार बढ़ते विरोध और दबाव के बीच आखिरकार 80 से ज्यादा शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हल्द्वानी में खरगे की विजय शंखनाद रैली संपन्न होने के बाद बीते दस अगस्त को रामलीला मैदान में कथित तौर पर एक संगठन ने शुद्धीकरण का अनुष्ठान किया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद से ही राज्यभर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दलित समाज के प्रतिनिधियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेशभर के थानों में जमकर विरोध प्रदर्शन किए। 80 से ज्यादा तहरीरें प्रदेश भर के थानों में मिली। जिसके बाद अब हल्द्वानी में महिला अधिवक्ता अंजू की तहरीर पर पुलिस ने एकमात्र मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि शिकायतें काफी हैं। एक व्यक्ति ने एक बार में कई अधिकारियों को मेल पर भी शिकायतें की हैं।

राज्य के सभी 13 जिलों में गूंजा मामला

इस पूरे प्रकरण के खिलाफ उत्तराखंड के लगभग सभी 13 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलाई अंतिम सप्ताह में लामबंद होकर थानों का घेराव किया और पुलिस को औपचारिक शिकायतें सौंपीं। दलित संगठनों और कांग्रेस नेताओं की ओर से दी गई इन तहरीरों में धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और दलित विरोधी मानसिकता प्रदर्शित करने का आरोप लगाया गया। हर जिले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) रैंक के अधिकारियों को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। जिसकी एक आधिकारिक कॉपी हल्द्वानी पुलिस को भी प्रेषित की गई थी।

कांग्रेस की तहरीर जांच में, महिला अधिवक्ता की शिकायत पर कार्रवाई

प्रदेश के विभिन्न थानों में कांग्रेस नेताओं द्वारा दी गई 80 से ज्यादा शिकायतें और तहरीरें अभी भी पुलिस की औपचारिक जांच के दायरे में हैं। हालांकि इस मामले में ताजा मोड़ तब आया जब एक महिला अधिवक्ता की ओर से दी गई स्वतंत्र तहरीर पर मंगलवार को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कानूनी कदम उठाते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

हल्द्वानी का पुलिस भवन कड़ी निगरानी में

शुद्धीकरण के मामले में पुलिस विभाग को असहज कर दिया है। मुकदमे में देरी की वजह से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बार-बार में पुलिस भवन कूच कर रहे हैं। इसी को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस बहुद्देशीय भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां 20 पुलिस कर्मियों का 24 घंटे पहरा लगा है। साथ ही दोनों पुलिस भवन के गेट बंद किए गए हैं।

कोट:

तहरीर का विधिक परीक्षण करने के बाद हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

फोटो:

सामान्य प्रश्न

✦शुद्धीकरण अनुष्ठान किस घटना के बाद आयोजित किया गया?−
यह अनुष्ठान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के ठीक बाद आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News80 से ज्यादा शिकायतों के बाद ‘शुद्धीकरण’ में मुकदमा