आज रामपुर आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस अलर्ट

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ रामपुर में समाजवादी पार्टी ने कानूनी लड़ाई शुरू की है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण रोकने की मांग करेगा। इसके अलावा, सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन भी किया।

आज रामपुर आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस अलर्ट

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विवि को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी पूर्ण जोर आजमाइश करने में जुट गई है। गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 45 सदस्यीय हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचेगा और जिलाधिकारी से मुलाकात कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग का ज्ञापन सौंपेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी इस कार्यक्रम के बाद रामपुर में समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। सपा के बड़े प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर, शहर के प्रमुख चौराहों और जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर उतारा गया है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले.

प्रतिनिधि मंडल में विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष शामिल

प्रतिनिधि मंडल में रामपुर जिलाध्यक्ष अजय सागर, विधायक नसीर अहमद खां, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान, नवाब जान, मोहम्मद हाजी नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम इरफान, शहजिल इस्लाम अंसारी, अतुल प्रधान, रफकी अंसारी, पंकज कुमार मलिक, पिंकी यादव, इकबाल महमूद, राम खिलाड़ी सिंह यादव, महबूब अली, स्वामी ओउमवेश, तसलीम अहमद, मनोज कुमार पारस, राम अवतार सिंह सैनी, समर पाल सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बरेली के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, बिजनौर के जिलाध्यक्ष हनी फैसल, अमरोहा के जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, संभल के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, बरेली महानगर के अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, यूसुफ अंसारी, जगराम सिंह, विजय सिंह, भगवत यारण गंगवार, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा और महिपाल सिंह यादव, पीतम सिंह, हाजी सब्बन, अशफाक अली, नईम उल हसन, मूलचंद्र और शेख सुलेमान शामिल रहेंगे.

डॉ. तजीन फात्मा से मिले राष्ट्रीय सचिव

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने सपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार भूल्लर सिंह आजम खां के आवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि पूरी पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इसके बाद उन्होंने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों के संघर्ष की सराहना की और उन्हें संबोधित किया.

परिसर में जारी धरने में शामिल हुए अजहरी

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी अपनी टीम के साथ 'तालीमी बेदारी मुहिम' के तहत रामपुर पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर सामाजिक, शैक्षिक और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के साथ जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में जारी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर समर्थन जताया.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कौन सी पार्टी आंदोलन कर रही है?−
समाजवादी पार्टी इस आदेश के खिलाफ आंदोलन कर रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआज रामपुर आएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस अलर्ट