पीड़ित परिवार को बाबू सिंह कुशवाहा ने दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
बांदा के नंदवारा गांव में दो बच्चों की हत्या के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी। भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायक ने भी परिवार से मिलकर मदद का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है।

बांदा। नंदवारा गांव में दो बच्चों की हत्या के बाद गांव सभी दलों को नेता संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। रविवार को जौनपुर से सपा सांसद व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का भरोसा दिया। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान दास राजपूत ने बताया कि बाबू सिंह कुशवाहा जी ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की नकद सहायता दी है। जिसको प्रदान किया गया है। इस दौरान शालिनी मौजूद रहीं। करीब एक बजे भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ,सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी पीड़ित परिवार मिलकर संवेदना व्यक्त की।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलकर जिलाधिकारी से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही गई है। साथ सीओ नरैनी से भी शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के संबंध में वार्ता की गई। जिस पर सीओ ने बताया कि दस टीमें लगी हुईं है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

