सपा का दामन थाम सकते हैं कद्दावर शिक्षक नेता

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

चर्चा भाजपा से टिकट न मिलने के बाद दाखिल किया पर्चा समाजवादी पार्टी हाईकमान से

सपा का दामन थाम सकते हैं कद्दावर शिक्षक नेता

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा से जुड़े एक शिक्षक नेता के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद शिक्षक नेता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक नेता की मजबूत पकड़ को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उनसे संपर्क साधा है। सपा हाईकमान और शिक्षक नेता के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय नेताओं से भी इस संबंध में फीडबैक लिया है, जो कद्दावर शिक्षक नेता के पक्ष में बताए जा रहे हैं।

शिक्षक नेता लंबे समय से विधान परिषद चुनाव की तैयारी कर रहे थे। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने बगावती तेवर दिखाए।बताया जाता है कि समर्थकों व कार्यकर्ताओं के दबाव में नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल और तेज हो गई। बताया जाता है कि सपा के वार्ताकारों की शिक्षक नेता से अब तक दो दौर की बातचीत हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की छह शिक्षक और पांच स्नातक सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होना है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से भाजपा ने ध्रुव त्रिपाठी और सपा ने कमलेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा का दामन थाम सकते हैं कद्दावर शिक्षक नेता