केजरीवाल ने घर का औपचारिक उद्घाटन क्यों नहीं किया-भाजपा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि आवास निर्माण में दिल्ली के मास्टर प्लान और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने पूछा कि अगर यह आवास सभी नियमों के अनुरूप है, तो क्यों केजरीवाल ने इसे औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री आवास घोषित नहीं किया।

नई दिल्ली, प्रसं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आवास को लेकर राजनीति गर्म है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जानते हैं कि उनका घर सिविल लाइन क्षेत्र में दिल्ली मास्टर प्लान, दिल्ली नगर निगम व अर्बन आर्ट कमीशन के क्षेत्रीय निर्माण नियमों और दिल्ली लोक निर्माण विभाग के आर्थिक नियमों की अवहेलना कर निर्मित किया गया। इसीलिए इसका जिक्र आते ही आप नेता बौखला कर बोलने लगते हैं। कपूर ने कहा है कि आप नेता जवाब दें कि यदि यह घर क्षेत्रीय निर्माण नियमों व सरकार के आर्थिक नियमों के अनुरूप बना था तो केजरीवाल ने इसका औपचारिक उद्घाटन कर इसे मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नहीं किया।
----


