बुलंदशहर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट, पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 11 सितंबर को बुलंदशहर दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार किया है, जिस पर यादव ने आरोप लगाया है कि प्रशासन जानबूझकर कार्यक्रम रद्द करने की साजिश कर रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

बुलंदशहर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट, पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति
बुलंदशहर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट, पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 11 सितंबर को प्रस्तावित बुलंदशहर दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद विवाद गहरा गया है। सपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए प्रशासन पर जानबूझकर कार्यक्रम रद्द कराने की साजिश का आरोप लगाया। वहीं, स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भी इस फैसले को लेकर भारी रोष है। ​सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीधे तौर पर शासन और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में हेलीपैड पर दूर-दूर तक कोई जलभराव नहीं है। शासन के गुप्त निर्देशों पर प्रशासन जबरन सीमेंट, गारा और पेवर ब्लॉक्स दिखाकर कार्यक्रम रद्द करने का बहाना तलाश रहा है。

प्रशासन का موقف

सपा अध्यक्ष ने मांग की कि पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष तकनीकी विशेषज्ञों से स्थल की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए।​ सड़कों की खस्ताहाली पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे लिखा, अगर हम सड़क मार्ग से आएंगे, तो भी क्या एक्सप्रेसवे, हाईवे या सड़कों के खराब होने का बहाना बनाया जाएगा? क्योंकि वे सड़कें तो सच में चलने लायक नहीं हैं। अखिलेश यादव ने सरकार पर हमलावर होते हुए सवाल किया कि जनता पूछ रही है कि हेलीपैड और मौसम की खराबी केवल विपक्ष के लिए है।

सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उत्तरा मैदान : एसपी सिटी

जिला पुलिस प्रशासन ने सपा सुप्रीमो के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विशुद्ध रूप से सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने स्पष्ट किया कि बुलंदशहर पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के सम्बन्ध में संबंधित एससीएन से औपचारिक रिपोर्ट मांगी गई थी। तकनीकी जांच रिपोर्ट में मैदान को सुरक्षित लैंडिंग के अनुकूल नहीं पाया गया। एसपी सिटी के अनुसार, वीवीआईपी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ही पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी गई है।

सपाइयों में भारी आक्रोश

प्रशासन के इस रुख के बाद जिले के सपा कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष मतलूब अली समेत अन्य सपा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है और पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में अड़ंगे डालने की कोशिश की जा रही है। अनुमति निरस्त होने के बाद सपा खेमा अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था और रणनीति तय करने में जुट गया है। सिटी मजिस्ट्रेट जेपी पांडेय ने बताया कि पुलिस लाइन मैदान में पानी भरने के कारण हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा कब है?−
अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा 11 सितंबर को प्रस्तावित है।
Anil Sharma

लेखक के बारे में

Anil Sharma

शॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।

कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।

पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबुलंदशहर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर संकट, पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति