अस्कोट पुलिस ने जरूरतमंदों को राशन बांटा
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ की अस्कोट पुलिस ने अस्कोट, ओगला और पीपली गांवों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल लिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव और चौकी प्रभारी नीरज चौहान की टीम ने बुजुर्गों की परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और आर्थिक दबाव में रहने वाले परिवारों को राशन और आवश्यक सामान वितरित किया।

पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने अस्कोट, ओगला व पीपली गांव में जाकर बुजुर्गों का हालचाल जाना। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव व चौकी प्रभारी ओगला नीरज चौहान की टीम ने गांवों में जाकर वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जानकर उन्हें हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों को राशन व आवश्यक सामग्री वितरित कर उनकी मदद की।
ये भी पढ़ें:Pithoragarh News: जरूरतमंदों को राशन बांटा


