गोड्डा में 18 चोरी की बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

गोड्डा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का खुलासा करते हुए 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने दी। विशेष छापामारी दल ने लगातार सूचना और छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।

गोड्डा में 18 चोरी की बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

गोड्डा, निज प्रतिनिधि। गोड्डा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

मामला और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए अपराध नियंत्रण एवं चोरी गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने लगातार सूचना संकलन और छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान 31 जुलाई को कार्रवाई करते हुए कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शहबाज अंसारी, पिता ताजुद्दीन अंसारी, ग्राम धैनुकट्टा (झपनीबांध), थाना पोड़ैयाहाट, शहनबाज अंसारी, पिता सलालुद्दीन अंसारी, ग्राम देवडांड, थाना देवडांड तथा किस्नु रजक, पिता अर्जुन मिर्धा, ग्राम गुंदली टोला, बाघमारा, थाना देवडांड, जिला गोड्डा शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 138/2026 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मोटरसाइकिलों की बरामदगी

पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में सात स्प्लेंडर, दो ग्लैमर, तीन एचएफ डीलक्स, एक होंडा ड्रीम नियो, एक पैशन प्रो, एक होंडा डियो स्कूटी, एक बजाज सीटी-100 सहित कुल 18 वाहन शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शहनबाज अंसारी के विरुद्ध पहले से भी गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 122/2025 दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलें कहां-कहां बेची गई हैं।

सामान्य प्रश्न

गोड्डा पुलिस ने कितनी मोटरसाइकिलें बरामद की?
गोड्डा पुलिस ने 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।