फैक्ट्री से केबिल चोरी करने वाले तीन शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर की मंसूरपुर पुलिस ने फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना को उजागर करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक चोर घायल हो गया। पुलिस ने 2.70 लाख रुपये, 8 बंडल कॉपर केबल, एक कार और तमंचा बरामद किया। इस चोरी की वारदात 24 जून को हुई थी।

फैक्ट्री से केबिल चोरी करने वाले तीन शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा फैक्ट्री से केबिल चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड में एक शातिर चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 2.70 लाख रुपये नगर, कॉपर केबिल के 8 बंडल, एक कार व तमंचा बरामद किया है। बरामद कॉपर केबिल की कीमत सवा दो लाख रुपये है।एसएसपी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 24 जून को अम्बा शक्ति स्टील फैक्ट्री से कॉपर केबिल चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी।

देर रात मन्सूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने पुलिस टीम को साथ लेकर बदमाशो की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौसीन निवासी काठा थाना कोतवाली जिला बागपत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी आसिफ निवासी मुगलपुरा थाना कोतवाली बागपत व मुस्तफा निवासी गांव काठा थाना कोतवाली जिला बागपत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के दो साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 8 बंडल कॉपर केबिल, 2.70 लाख रुपए नगद, एक कार व एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफैक्ट्री से केबिल चोरी करने वाले तीन शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार