पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- दो का तबादला निरस्त लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन ने पांच अपर पुलिस

पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

शासन ने पांच अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट के लिए स्थानांतरणाधीन संतोष कुमार (तृतीय) का तबादला निरस्त कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) लखीमपुर खीरी के पद से कासगंज के लिए स्थानांतरणाधीन पवन गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पद पर तैनाती दी गई है।अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के पद पर तैनात आलोक सिंह (तृतीय) को अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बरेली के पद पर स्थानांतरणाधीन आलोक कुमार जायसवाल का तबादला निरस्त कर दिया गया है।

डीजीपी मुख्यालय में तैनात संतोष कुमार (द्वितीय) को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले