गर्लफ्रेंड, फैन और मर्डर मिस्ट्री, मशहूर कन्नड़ ऐक्टर को ले गई पुलिस, GF को अश्लील मैसेज भेजने वाले को उतारा मौत के घाट?
दर्शन और 13 अन्य लोगों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और उनसे रेणुकास्वामी नामक एक व्यक्ति की कथित हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को कथित हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। अभिनेता से पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दर्शन और 13 अन्य लोगों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है और उनसे रेणुकास्वामी नामक एक व्यक्ति की कथित हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है जिसका शव नौ जून को यहां मिला था।
आरोप है कि एक फार्मा कंपनी में काम करने वाले रेणुकास्वामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के खिलाफ कुछ अश्लील टिप्पणी की थी। अभिनेत्री दर्शन की दोस्त बतायी जाती है। पुलिस को हत्या की जानकारी तब लगी जब स्थानीय निवासियों ने उसे शव के बारे में सूचना दी। अभिनेता दर्शन के साथ-साथ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
'करिया', 'क्रांतिवीरा सांगोली रायन्ना', 'कलसीपल्या', 'गज', 'नवग्रह', 'सारथी', 'बुलबुल', 'यजमाना', 'रॉबर्ट' और 'काटेरा' सहित कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके 47 वर्षीय अभिनेता दर्शन को नौ जून को मैसूर के एक होटल से हिरासत में लिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दर्शन के एक सहयोगी के शेड में कथित हत्या के बाद फार्मेसी कंपनी में काम करने वाले और चित्रदुर्ग जिला मुख्यालय शहर के निवासी स्वामी के शव को कामाक्षीपाल्या में एक नाले में फेंक दिया गया।
दयानंद ने बताया, "अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने और उसके शरीर पर चोटों के निशान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान रेणुकास्वामी के रूप में हुई है।"
उन्होंने कहा "हमने कन्नड फिल्म अभिनेता औन उनके सहयोगियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए मैं और जानकारी साझा नहीं कर सकता।" जब उनसे पूछा गया कि क्या दर्शन को गिरफ्तार किया गया है, तो उन्होंने कहा, "उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उचित प्रक्रिया के बाद अन्य प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।" पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फोरेंसिक रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में इन्होंने कई राज खोले। इन्हीं के बयान के आधार पर पुलिस ने अभिनेता दर्शन को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि क्या अभिनेता सीधे तौर पर हत्या में शामिल थे या वह साजिश का हिस्सा थे। रेणुकास्वामी के माता-पिता उनकी हत्या की खबर सुनकर शोक में हैं। उनके पिता श्रीनिवासैया ने कामाक्षीपाल्या पुलिस थाने में संवाददाताओं से कहा, "वह मेरा इकलौता बेटा था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। मैंने शनिवार को ही उससे बात की थी। मुझे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।"
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी कहा कि अभिनेता दर्शन को हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चित्रदुर्ग के एक व्यक्ति की बेंगलुरु में हत्या हुई है। इस मामले में दर्शन का नाम सामने आया है, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच जारी रहने तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता। साल 2002 में 'मैजेस्टिक' फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाले अभिनेता दर्शन के घर पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




