स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच, 32 के चालान

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

पुलिस ने स्कूल के बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती शुरू कर दी है। यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और वैन की जांच की, प्राथमिक इलाज किट और अग्निशामक यंत्र की उपलब्धता की पुष्टि की। सभी स्कूल प्रबंधन और चालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच, 32 के चालान
स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच, 32 के चालान

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात पुलिस ने स्कूली बसों और वैन की चेकिंग कर सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान वाहनों में प्राथमिक उपचार किट और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता व वैधता परखी गई। साथ ही वाहनों के दस्तावेज, निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों के बैठने और खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए अनिवार्य ग्रिल लगी होने की भी जांच की गई। प्रभारी यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों को सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को वाहनों में नहीं बैठाने और बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें पांच वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आठ लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। पुलिस ने अपील की कि कहीं भी हुड़दंग या अशांति की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की जांच, 32 के चालान