Supaul News: सुपौल : एसबीआई एटीएम लूट की साजिश विफल, अंतरराज्यीय गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार
Supaul News: सरायगढ़ में भपटियाही बाजार स्थित एटीएम को लूटने की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। शनिवार की रात दो बजे अपराधियों ने एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य चार आरोपी मौके से फरार हो गए।

Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम लूट की साजिश पुलिस ने विफल कर दी। इस दौरान एटीएम को गैस कटर से काटने के क्रम में अंतरराज्यीय गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को देखकर अन्य चार आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार की देर रात लगभग दो बजे की है।
घटना का विवरण
इस बाबत थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि भपटियाही बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में शनिवार देर रात चोर गिरोह एटीएम काटकर पैसे चोरी करने का प्रयास कर रहा था। आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना भपटियाही पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही भपटियाही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी
गिरफ्तार आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम हरियाणा के नूह जिला के नूह सदर थाना स्थित बैसी गांव निवासी मुनफेद खान बताया। पुलिस ने घटनास्थल से गैस कटर मशीन एवं दो गैस सिलेंडर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अन्य आरोपी की जानकारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में और भी आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जो पुलिस को देखकर चार चक्का वाहन से भाग निकले थे। घटनास्थल से भागने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाश हरियाणा के उटावर के खालिद, हरियाणा पिनेगवा के जुनैद, हरियाणा मठेपुर के असगर, हरियाणा के ही मठेपुर के इलियास के नाम की जानकारी मिली है।
कंपनी की जानकारी
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु स्थित चेन्नई की हिटाची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्टर्ड आफीस लेबल 03 सिलिकॉन टावर्स बेलाचेरी ताम्बरम रोड पब्लिकनेई इस एटीएम मशीन का रख-रखाव का कार्य करता है। कंपनी के लीगल एडवाइजर ने मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के गंधवारी निवासी अधिवक्ता विद्यानंद ठाकुर को उन्होंने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अधिकृत किया है। अधिवक्ता विद्यानंद ठाकुर के आवेदन के आलोक में अंतर राज्यीय गिरोह के बदमाश मुनफेद खान सहित उनके अन्य चार सहयोगी बदमाश के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


