पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बरहेट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी अभियुक्त अल्फ़ाज अंसारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार की गई। इश्तेहार में अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है। पुलिस का कहना है कि वे फरार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

बरहेट। बरहेट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई बरहेट थाना कांड संख्या 91/26, धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई। पुलिस के अनुसार, मामले के प्राथमिकी अभियुक्त कालीदह गांव निवासी अल्फ़ाज अंसारी, पिता स्व. यूसुफ अंसारी के घर पर पुलिस टीम पहुंची और नियमानुसार न्यायलय द्वारा निर्गत इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के संबंध में सूचना दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस एवं न्यायालय की प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपॉक्सो एक्ट के अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार